राम के बाद अब गीता पर भी शुरु हुई ‘राजनीति की महाभारत’

खबरें अभी तक। गीता जयंती महोत्सव में गीता खरीदने और अन्य मामलों पर मिली आरटीआई पर आप प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा पहले राम के नाम को बेचकर राजनीति की और अब गीता को बेच कर राजनीति कर रहे हैं।

हरियाणा का गीता जयंती महोत्सव भाजपा ने अपनो को फायदा पहुंचाने के लिए किया था, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कंस की भूमिका निभाई है, गीता जयंती महोत्सव में मिली आरटीआई के जवाब में आप पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने प्रदेश की भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया।

जयहिंद रोहतक स्थित आप पार्टी प्रदेश कार्यलय में प्रैसवार्ता में बोल रहे थे।  वहीं कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ के बेटे के खिलाफ महेंद्र गढ के सतनाली में दर्ज हुई एफआईआर पर जयहिंद ने कहा कि इस मामले की जांच की जानी चाहिए, इस घटना से ये साफ हो गया है कि प्रदेश में भाजपा नेता किस तरह से लुट करने में लगे हुए हैं।