दस कॉलगर्ल पूरे प्रदेश में बांट रहीं एड्स

मथुरा में दस कॉलगर्ल एड्स बांट रही हैं। 

इस बात का खुलासा तब हुआ जब यह महिलाएं एड्स पीड़ितों का इलाज कराने वाली एनजीओ के संपर्क में आईं। 

अब इनका उपचार चल रहा है और इन्हें निगरानी में रखा गया है। शहर में ऐसी छह बस्तियां हैं जहां यह महिलाएं निवास कर रही हैं। 

एड्स से पीड़ित यह सभी महिलाएं मथुरा की हैं। यह सभी महिलाएं जानलेवा एड्स की चपेट में कब आईं इसकी जानकारी तो इन्हें भी नहीं है लेकिन इनका इलाज छह माह पहले ही शुरू कराया गया है।

एड्स पीड़ितों की मदद करने वाले एक एनजीओ की देखरेख में इन महिलाओं की उपचार चल रहा है। इलाज के दौरान इन पर पूरी नजर भी रखी जा रही है। साथ ही इन्हें कहा गया है कि वह अब किसी पुरुष के साथ कहीं जाएं। 

 

यह सभी महिलाएं एक लंबे से देह व्यापार से जुड़ी थीं। इनके संपर्क में कई दूसरी महिलाएं भी बताईं जा रही हैं। अब एनजीओ उनकी भी तलाश में है।

माना जा रहा है कि वह महिलाएं भी इस रोग की चपेट में हो सकती हैं। एनजीओ के अनुसार उन सबका भी उपचार कराया जाएगा 

 

इन महिलाओं का इलाज तो अभी शुरू हुआ है लेकिन इन्हें यह गंभीर बीमारी काफी समय पहले से रही होगी। इस बीच में जिसने भी इनके साथ असुरक्षित शारीरिक संबंध बनाए होंगे उसे यह बीमारी होने की पूरी संभावना रहती है।

20 से 40 साल है इन महिलाओं की उम्र

मथुरा  में दस से भी ज्यादा सेक्स रैकेट पकड़े जा चुके हैं। यह संख्या तो वह है जो पुलिस रिकार्ड में है वरना तो संख्या कहीं ज्यादा है। शहर के बड़े होटलों में भी इस प्रकार के मामले गूंजते रहते हैं। 

थाना हाईवे, कोतवाली, कृष्णानगर, गोविंदनगर, हाईवे, जैंत और कोसीकलां कोतवाली क्षेत्र में देह व्यापार से जुड़ी महिलाओं की गिरफ्तारी भी हुई थी। एक बंद मकान से पांच महिलाओं की गिरफ्तारी हुई थी। 

इनके साथ पुरुष भी थे लेकिन कार्रवाई अश्लील हरकतों में ही की गई। पुलिस ने कुछ स्थानों को चिंह्ति भी कर रखा है जहां इस तरह के अनैतिक कृत्य हो रहे हैं।

एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह का कहना है कि सूचनाएं एकत्रित कराई जा रही हैं। जहां से भी जानकारी मिलेगी तत्काल कार्रवाई की जाएगी।